आगरालीक्स…आगरा में इस बार एसी और कूलर की जबर्दस्त बिक्री. भीषण गर्मी ने किया बुरा हाल. दुकानों को पसंद आ रहे प्लास्टिक के छोटे कूलर
आगरा में इस समय गर्मी के मारे लोगों का बुरा हाल है. इस बार गर्मी काफी ज्यादा है. हाल ये है कि मार्च में ही इस बार गर्मी ने अपने तेवर दिखा दिए थे. ऐसे में आगरा में मार्च में ही कूलर और एअरकंडीशन की बिक्री होना शुरू हो गई. इससे कारोबारियों में काफी उत्साह भी दिखाई दिया है. बीते दो साल कोविड के रहे जिसके कारण अधिकतर लोगों ने पंखे के सहारे ही अपनी गर्मियों को काटा लेकिन इस बार गर्मी ने जो अपने तेवर दिखाई हैं उससे लोग परेशान हो गए हैं. यही कारण है कि अप्रैल में इस बार कूलर और एअरकंडीशन की जबर्दस्त बिक्री हुई है. कारोबारियों का कहना है कि दो साल हमारे लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहा लेकिन इस बार काफी अच्छी बिक्री हुई है.

महंगे हुए कूलर और एसी
गर्मी को देखते हुए इस बार बाजार में एसी और कूलर की बिक्री बढ़ी है लेकिन दाम भी पहले से डेढ़ से दो हजार रुपये अधिक लिए जा रहे हैं. इस संबंध में दुकानदारों का कहना है कि कंपनी से ही सामान महंगा मिल रहा है. इस वजह से हम लोग भी उसी हिसाब से बेच रहे हैं. इसके कारा अपना मुनाफा भी कम कर दिया है. गर्मी के कारण छोटी—छोटी दुकानों पर भी कूलर दिखाई दे रहे हैं. छोटे दुकानदारों को सबसे अधिक प्लास्टिक के छोटे कूलर पसंद आ रहे हैं. ये कूलिंग भी अच्छी कर रहे हैं और इससे बिजली की भी बचत हो रही है.