आगरालीक्स…आगरा की अटलपुरम टाउनशिप में रजिस्ट्रेशन कराने वालों को दिवाली तक मिलेगा प्लॉट. जानें कब तक होंगे आनलाइन पंजीकरण और कब खुल सकती है लॉटरी
आगरा के ककुआ भांडई में बनी आगर विकास प्राधिकरण की अटलपुरम टाउनशिप के लिए आनलाइन पंजीकरण इस समय चल रहे हैं. 8 अगस्त से आनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिए गए है और हर दिन लोग इस टाउनशिप में प्लॉट बुक कर रहे हैं. 138 हेक्टेयर में विकसितर हो रही इस टाउनशिप में पंजीकरण कराने वालों को दीवाली तक भूखंड की सौगात मिल सकती है.15 सितंबर तक चलेंगे आनलाइन पंजीकरण
अटलपुरम टाउनशिप में खरीदारों को दीवाली तक भूखंडों की सौगात मिलेगी. 8 अगस्त से शुरू हुए आनलाइन रजिस्ट्रेशन 15 सितंबर तक चलेंगे. 15 अक्टूबर तक भूखंडों की लॉटरी खुल सकती है. लॉटरी खुलने के बाद आगरा विकास प्राधिकरण आवंटियों को आवंटन पत्र जारी करेगा.
आगरा विकास प्राधिकरण की वेबसाइट www.adaagra.org.in और https://janhit.upda.in पर जाएं।
अटलपुरम टाउनशिप के आवेदन के लिए क्लिक करें।
प्रोफाइल पंजीकरण के बाद यूजरनेम, पासवार्ड, कैप्चा कोड से लॉग इन करें।
एड न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
योजना का नाम अटलपुरम टाउनशिप फेज-1, सेक्टर-1 ऑटो सलेक्टेड आएगा।
प्लॉट के लिए उपयुक्त श्रेणी का चयन करें।
आवेदक का फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, शपथ पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र अपलोड करें।
आवेदन शुल्क और पंजीकरण राशि का भुगतान करें।
किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए दूरभाष संख्या 0562-2510070 या 9084407890 पर सम्पर्क कर सकते हैं