Friday , 16 January 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Three accidents on Agra-Lucknow Expressway…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Three accidents on Agra-Lucknow Expressway…#agranews

आगरालीक्स…आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तीन एक्सीडेंट. महाकुंभ से आ और जा रही गाड़ियों के हुए हादसे. कई लोग घायल

आगरा—लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तीन एक्सीडेंट में कई लोग घायल होने की सूचना है. संगम नगरी प्रयागराज महाकुंभ के लिए आने—जाने वाले श्रद्धालुओं के ये वाहन भिड़े हैं. घायलों को एसएन सहित अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

कार सवार चार लोग हुए घायल
पहला हादसा देर रात एक्सप्रेस वे के किलोमीटर 2 पर हुआ. राजस्थान के करौली में रहने वाले श्याम सुंदर पुत्र रमेशचन्द्र अपनी कार से प्रयागराज जा रहे थे. अज्ञात वाहन ने रात में इनकी कार को टक्कर मार दी. हादसे में कार सवार चार लोग घायल हुए हैं.

तीन लोग हुए घायल
दूसरी घटना हरियाणा निवासी विकास पुत्र जगवीर के साथ हुई. रात को ये कार से कुंभ मेला में शामिल होकर लौट रहे थे कि लखनऊ एक्सप्रेस वे पर इनकी कार एक काले रंग की गाय से टकरा गई. कार का टायर फट गया जिससे कार अनियंत्रित होकर एक्सीडेंट का शिकार हो गई. हादसे में विकास, भीमर सिंह और माले घायल हुए हैं.

तीसरी घटना रात 11 बजकर 45 मिनट पर हुई है. चित्तौड़गढ़ के रहने वाले दीपक ओझा अपने दोस्त यशपाल सिंह, बहादुर सिंह, कैलाश देवी और कंकू प्रयागराज से स्नान कर वापस लौट रहे थे. पीछे आ रही एक कार ने इनकी कार को टक्कर मार दी. हादसे में कंकू बाई और बहादुर सिंह घायल हो गए.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather: Dense fog is expected in Agra for the next 48 hours. IMD issued an orange alert…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अगले 48 घंटे घने कोहरे के आसार. मौसम विभाग ने...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : kids flock back to the school in Agra

आगरालीक्स…’ठंड जारी—छुट्टियां खत्म’, 15 दिन बाद स्कूल खुले मगर पहले सन्नाटा पसरा...

बिगलीक्स

Agra News : 150 Officer of Income tax survey on Agra’s Bhole Baba group & four other firms after continue after 24 Hours

आगरालीक्स …आगरा की भोले बाबा ग्रुप सहित पांच फर्मों के 35 ठिकानों...

बिगलीक्स

Agra Local News : Woman died after C-Section in Agra

आगरालीक्स आगरा के हॉस्पिटल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूता की बिगड़ी...

error: Content is protected !!