आगरालीक्स…आगरा—फिरोजाबाद हाइवे के उसायनी में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में चोरी. सोने का मुकुट और चांदी की मूर्ति सहित छत्र चोरी. दानपात्र से रुपये भी गायब
आगरा फिरोजाबाद हाइवे पर टूंडला के उसायनी में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात हुई है. चोरों ने मंदिर के 12 ताले तोड़कर सोने का मुकुट, चांदी की मूर्ति, छत्र और दान पात्र से हजारों रुपये का कैश चोरी कर ले गए हैं. मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी चोरी ने लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है. सूचना पर पुलिस पहुंच गई और जांच की जा रही है.
टूंडला के उसायनी में माता वैष्णो देवी का मंदिर है. यहां रोजाना की संख्या में सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं. मंदिर में सीसीटीवी भी हैं और चौकीदार भी है लेकिन बीती रात चोर यहां चोरी कर ले गए. गुरुवार सुबह चोरी की जानकारी तब हुई जब मंदिर कमेटी के लोगों ने दान पात्रों को जमीन पर पड़ा देखा. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. इंस्पेक्टर अंजीश कुमार के अनुसार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है.