आगरालीक्स…आगरा में तीन दिन में तीन आग की घटनाएं. शू फैक्ट्री, अपार्टमेंट की पार्किंग के बाद आज टेंट हाउस में लगी भीषण आग. शॉर्ट सर्किट ही सबसे बड़ी वजह
आगरा में आग लगने की घटनाएं पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ रही हैं. बीते तीन दिन के अंदर आगरा में आग की तीन बड़ी घटनाएं सामने आई हैं. शुक्रवार को जहां गढ़ी भदौरिया स्थित एक कोठी के अंदर चल रही जूता फैक्टरी में आग लगी. यहां ज्वलनशील केमिकल और संकरी सीढ़ियों के बीच दमकलकर्मियों ने दीवार तोड़कर आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया. शनिवार को सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित गणपति गैलेक्सी अपार्टमेंट में सीढ़ियों के नीचे स्कूटी सहित में आग लग गई. बताया जाता है कि स्कूटी चार्जिंग पर लगी थी और शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. यह आग कुछ ही देर में बेकाबू होती गई और स्कूटी में तेज धमाका हुआ. इससे अपार्टमेंट में रह रहे लोगों में दहशत फैल गई. दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक स्कूटी जलकर स्वाह हो गई. टेंट हाउस में लगी भीषण आगआज रविवार को सुबह लगभग साढ़े 6 बजे एचपी गेट के पास स्थित प्रमोद टेंट हाउस में भीषण आग लग गई. सूचना पर टेंडर फायर फाइटिंग (TFF) टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया. आग अत्यंत भीषण थी. इसके बाद दूसरी TFF को भी बुलाया तथा खाली TFF को सीओडी से पानी भरने के लिए भेजा. आग बुझाने के लिए कुल 04 लाइनों का उपयोग किया गया। लगभग डेढ़ घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया. आग लगने का कारण सबमर्सिबल में हुए शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है. इसके पश्चात आग टेंट हाउस में रखी ज्वलनशील सामग्री में फैलकर सामान्य आग से भीषण आग में परिवर्तित हो गई.