आगरालीक्स…. (Illegal Breeding of Dogs ) आगरा में नगर निगम की टीम ने दो जर्मन शेफर्ड और एक पोमेरेनियन कराए मुक्त, अवैध तरीकी से ब्रीडिंग कराने पर की गई कार्रवाई।
नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय सिंह का कहना है कि कैस्पर्स होम संस्था द्वारा घटिया आजम खां स्थित टीटू ब्रीडर शॉप पर अवैध तरीकी से विदेशी नस्ल के कुत्तो की ब्रीडिंग कराने की शिकायत मिली थी, इसके बाद कार्रवाई की गई। टीम ने टीटू ब्रीडर से दो जर्मन शेफर्ड और एक पोमेरेनियन जब्त किए गए। उनके खाने के लिए भी कुछ उपलब्ध नहीं था।
अवैध तरह से ब्रीडिंग करने वालों पर कार्रवाई
नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय सिंह का कहना है कि एनिमल ब्रीडर एक्ट के तहत बिना लाइसेंस के अवैध तरीके से ब्रीडिंग कराने पर कार्रवाई की जा रही है।