Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: To make Agra clean and green, people’s support is also necessary: Mayor…#agranews
आगरा

Agra News: To make Agra clean and green, people’s support is also necessary: Mayor…#agranews

200

आगरालीक्स…आगरा को स्वच्छ और हरा भरा बनाने के लिए लोगों का साथ भी जरूरी. हमें आगरा को स्वच्छता में नंबर वन बनाना है. मेयर ने ब्रांड एंबेसडरों का किया सम्मान

मेयर हेमलता दिवाकर ने कहा है कि आगरा शहर को स्वच्छ और हरा भरा बनाने के लिए जनसहयोग जरुरी है। बिना जनसहयोग के कोई भी लक्ष्य पूरा नहीं किया जा सकता है। वे आज यहां नगर निगम सभागार में आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के लिए चुने गये ब्रांड एम्बेसडरों के सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि कोई भी अच्छा कार्य करते समय मुश्किलें तो आती हैं। इसका मतलब यह नहीं कि हम काम करना ही बंद कर दें। हमें मुश्किलों के साथ ही लक्ष्य की ओर बढ़ना है।

उन्होंने कहा कि हम अपने ब्रांड एम्बेसडर के सहयोग से आगरा को और भी आगे ले जाएंगे। अपने अपने क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले ब्रांड एम्बेसडरों का सहयोग हमारे लिए अमूल्य है। उन्होंने इस दौरान नगर निगम की ओर से चुने गये 35 ब्रांड एम्बेसडरों को पटुका पहनाकर प्रशस्तिपत्र, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर विचार रखते हुए अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि नगर निगम को इस बार 1.84 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। सभी ब्रांड एम्बेसडर के सहयोग से हम अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। शहर को हरा भरा करने के उद्देष्य से इस बार नगर निगम रोड पर बने डिवायडरों के बीच में पौधे लगाने पर अधिक जोर दे रहा है। पौधे पुष्पित और पल्लवित भी हों इसके लिए उनका संरक्षण भी जरुरी है।

पौधों की रक्षा के लिए इस बार नगर निगम तीस हजार ट्री गार्ड भी नगर निगम की ओर से लगाये जाएंगे। कुबेरपुर और नरायच लैंड फील्ड पर नगर निगम मियावाकी पद्वति पर पौध रोपण भी कराएगा। उन्होंने सभी ब्रांड एंबेसडरों से अपील की कि वे रोपित पौधों के बारे में फीड बैक हमें उपलब्ध कराते रहें। उनका कहना था कि लगाने के उपरांत संरक्षण के अभाव में अधिकांश पौधे नष्ट हो जाते हैं। इस अवसर पर विभिन्न ब्रांड एम्बेसडरों ने भी अपने विचार व्यक्त कर अपने सुझाव रखते हुए कहा कि शहर में सिंगिल प्लास्टिक और पालीथिन पर रोक लगाने के लिए जोर शोर से अभियान चलाकर चालान काटे जाएं। शहर की स्वच्छता के लिए लोगों सूखे व गीले कूड़े को अलग अलग डिब्बों में एकत्रित करने के प्रति जागरुक किया जाए। नगर निगम रिहायशी इलाकों में सूखे व गीले कूड़े के लिए अलग अलग डस्टविन रखे। कार्यक्रम के दौरान अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव, संयुक्त नगर आयुक्त विकास सेन,उपनगर अधिकारी सरिता सिंह के अलावा जेडएसओ राजीव बालियान भी उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!