आगरालीक्स…मोहर्रम के चांद की पहली तारीख आज. आगरा में शुरू हुआ फातिहाओं का सिलसिला. 12 दिन तक चलेंगे धार्मिक आयोजन
ऐतिहासिक फूलों वाले ताज़िये के चौधरी हाजी अज़ीज़ उद्दीन ने बताया कि आज मोहर्रम का चाँद की पहली तारीक (1) हैं जिसके चलते शहर भर में मोहर्रम के विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. ऐतिहासिक फूलों वाले ताज़िये के इमामबाड़े पाय चौकी कटरा दबकैयान में एक फ़ातिहा का आयोजन किया गया. यह फ़ातिहा हर साल मोहर्रम का चाँद दिखने के बाद की जाती हैं. हज़रत इमाम हुसैन की याद में रखे जाने वाले ताज़िये तथा बुर्राखो की सभी जगह पूर्ण तैयारियाँ हो चुकी हैं, जिसमें कटरा गाड़ीवान, नई बस्ती, टीला पाय चौकी, तिलक बाज़ार, कश्मीरी बाज़ार तथा समूचे आगरा शहर में इमाम हुसैन की याद में मनाए जाने वाले मोहर्रम की फ़ातिहाओ का सिलसिला 12 दिन तक जारी रहेगा.

फ़ातिहा में शिरकत करने वालो में कमेटी अध्यक्ष हाजी शाहिद हुसैन, उपाध्यक्ष शरीफ़ खां, कोषाध्यक्ष हाजी शाद शमसी, सहसचिव हाजी कामरान कमेटी के सदस्य मोहम्मद शान, राजा खान, इमरान शेख ़,कामरान शेख़, अदनान शेख़,अब्दुल हक़ वारसी,अनस अहमद, चौधरी बच्चू सिंह जी (पार्षद) आदि लोग शामिल रहे । उक्त सूचना कमेटी के मीडिया प्रभारी एमऽऐ ऽकाज़मी द्वारा दी गयी हैं ।