आगरालीक्स…आज के बाद नहीं चलेगा 2000 का नोट. आज बदल गया तो ठीक वरना कल से ये होगा कागज का टुकड़ा. जानें आगरा में कितने नोट बदले जा चुके हैं…
2000 का गुलाबी नोट आज से बंद हो जाएगा. आज आखिरी मौका है, अगर आपके पास दो हजार का नोट है तो तुरंत किसी भी बैंक की ब्रांच में जाकर या तो अपने खाते में जमा करा दें या फिर इसे बदलवा लें. अगर आप आज ऐसा करने से चूक जाते हैं तो कल से यह नोट आपके लिए कागज का टुकड़ा होगा और कोई भी बैंक इसे नहीं बदलेगी. आरबीआई गाइडलाइंस के तहत 2000 के नोट को बदलने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2023 निर्धारित की गई थी.
आरबीआई ने 19 मई 2023 को 2000 के गुलाबी नोट को चलन से बाहर किए जाने की घोषणा की थी और 23 मई से बैंक में दो हजार के नोट बदलना शुरू हो गया. इसके बाद से लगातार दो हजार के नोट बदले जा रहे हैं. दो हजार के नोट से खरीदारी के साथ ही बिल भी जमा हो रहे हैं.
आरबीआई के अनुसार, दो हजार के नोट बैंक से 30 सितंबर तक ही बदले जा सकते हैं. आज 30 सितंबर है और नोट बदलने की आखिरी तारीख। वैसे अधिकतर लोगों ने अपने पास मौजूद दो हजार का नोट बदल लिया है. बाजार में भी दो हजार का नोट नहीं दिखाई दे रहा है. आगरा में करीब 2000 के 15 लाख नोट बदले जा चुके हैं.