आगरालीक्स …Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि में स्नातक में प्रवेश की आज अंतिम तिथि। ( Agra News: Today last date for admission in DBRAU, Agra#Agra)
विश्वविद्यालय के सत्र 2025- 26 में स्नातक में प्रवेश की 31 जुलाई अंतिम तिथि है हालांकि दो बार अंतिम तिथि बढ़ाई जा चुकी है। विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थान और 520 कालेजों की स्नातक की 288464 सीटें हैं। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 जून थी, पंजीकरण कम होने पर अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जुलाई कर दी गई थी। इसके बाद भी पंजीकरण कराने वालों की संख्या बहुत रही, अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी। मगर, अभी भी समर्थ पोर्टल पर 1.40 लाख पंजीकरण हुए हैं। 1.48 लाख सीटें खाली हैं। सबसे ज्यादा बुरा हाल निजी कालेजों का है, कई कालेजों में 10 प्रतिशत सीटें ही भरी गई हैं। हालांकि, सेंट जोंस कालेज, आगरा कालेज,आरबीएस कालेज, की सीटें फुल हो गई हैं। इन कालेजों से 33 प्रतिशत सीटें बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को प्रस्ताव भेजा है। डीन एकेडमिक प्रो. मनु प्रताप ने बताया कि समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई है।