Monday , 20 April 2026
Home पॉलिटिक्स Agra News: Today the country needs public representatives like Seth Achal Singh and Nihal Singh: Gehlot….#agranews
पॉलिटिक्स

Agra News: Today the country needs public representatives like Seth Achal Singh and Nihal Singh: Gehlot….#agranews

367

आगरालीक्स…आगरा आए राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत. बोले—सेठ अचल सिंह और निहाल सिंह जैसे जनप्रतिनिधियों की आज देश को जरूरत..’निहाल’ स्मृति सम्मान से नवाजे गए ये लोग

निहाल सिंह जी का व्यवहार ऐसा था कि पक्ष-विपक्ष सब उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखते थे। देश की सेवा के क्षेत्र में उन्होंने सेठ अचल सिंह की विरासत को बेहतर ढंग से संभाला और आगरा के विकास में भागीदारी की। आज देश को सेठ अचल सिंह और निहाल सिंह जैसे जनप्रतिनिधियों की आवश्यकता है.. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और शीर्ष कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने ये विचार रविवार शाम बीडी जैन कन्या महाविद्यालय में निहाल सिंह फाउंडेशन द्वारा पूर्व सांसद निहाल सिंह जैन की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित 'निहाल' पुण्य स्मरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए।

इससे पूर्व अशोक गहलोत, समारोह-अध्यक्ष और फाउंडेशन के संरक्षक शशि शिरोमणि, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश पाठक (मथुरा), करौली के विधायक संजय जाटव, धौलपुर की विधायक शोभा रानी कुशवाह, जयपुर के विधायक रफीक खान, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. कुसुम चतुर्वेदी, और निहाल सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष व विधायक रोहित बौहरा ने निहाल सिंह जैन जी के चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित करके कृतज्ञ शहरवासियों व कांग्रेस नेताओं के साथ उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

पूर्व महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चुल्लू, राम टंडन, डॉ. संदीप अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी डॉ. मधुरिमा शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गिरजा शंकर शर्मा और समाजसेवी राजकुमार जैन ने निहाल सिंह जैन जी से जुड़े संस्मरण साझा करते हुए कहा कि पूर्व सांसद निहाल सिंह जैन ने आगरा के विकास में महती भूमिका निभाई। वह जन समस्याओं के निराकरण हेतु सदैव तत्पर रहते थे। विपक्षी भी उनकी सादगी, सरलता और बेदाग छवि का लोहा मानते थे। फाउंडेशन सचिव मनोज जैन बौहरा ने स्वागत भाषण देते हुए अपने पिता को कुछ यूँ याद किया- " घर में है आज तक वही खुशबू बसी हुई। लगता है यूँ कि जैसे वो आकर नहीं गया.. "

वहीं फाउंडेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व मंच का कुशल संचालन कर रहे हरीश 'चिमटी' ने जब इन पंक्तियों से पुण्य स्मरण कार्यक्रम का उद्घोष किया तो सब लोग निहाल सिंह जी की स्मृतियों में खो गए- " सर से लेकर पाँव तक सारी कहानी याद है। आज भी ये शख्स मुझको मुँह जबानी याद है.. " फाउंडेशन के उपाध्यक्ष मोहित बोहरा (दीपू भाई) ने सभी का आभार व्यक्त किया। सामाजिक कार्यकर्ता हरीश चिमटी ने कुशल संचालन किया। कोषाध्यक्ष रोहित जैन बौहरा, ऋषभ बौहरा, राहुल अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, आईडी श्रीवास्तव, बासु जैसवाल, समीर चतुर्वेदी, अजीत बौहरा, विमल शर्मा, डॉ. सुषमा गुप्ता, भारत भूषण गप्पी राजीव लोचन भारद्वाज, शिवांगी, वीरेंद्र बौहरा, अशोक राठी, डॉ. निधि जैन, शुभम बौहरा, सौरभ शर्मा, डॉ. शिखा श्रीधर, डॉ. मंजरी शर्मा, नवीन गोस्वामी, रामनाथ सिकरवार फौजी भाई, संजय अग्रवाल, अमित सिंह, नंदलाल भारती, अशोक सिंह और सचिन चौधरी ने स्वागत किया।

इन्हें मिला 'निहाल' स्मृति सम्मान
पूर्व सांसद निहाल सिंह जैन की स्मृति में जरदोजी कलाकार रईसुद्दीन, फैजानुद्दीन व फरदीनुद्दीन के साथ पेंटिंग कलाकार भावना पांडे को कला उद्यमी तथा सीनियर क्रिकेटर पीटर पॉल व क्रिकेट कोच मनोज कुशवाह को खेल प्रतिभा सम्मान प्रदान किया गया। साथ ही, सामाजिक सरोकारों के तहत बीडी जैन कन्या इंटर कॉलेज की 11 मेधावी बेटियों को छात्रवृत्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया। श्री निहाल सिंह जैन की धर्मपत्नी श्रीमती नीलम बौहरा, श्रीमती मंजू बापना (भोपाल) और श्रीमती शोभना बौहरा ने छात्रवृत्ति वितरित की।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्स

Agra Live News: Members in the BJP’s Gopeshwar Mandal in Agra were provided with training…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भाजपा के गोपेश्वर मंडल में कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण.

पॉलिटिक्स

Agra News: A new executive committee for the Samajwadi Chhatra Sabha (Metropolitan Unit) has been formed in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में समाजवादी छात्र सभा महानगर की नई टीम बनी. अमित प्रताप...

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News: BJP Distt Executive Committee declare

आगरालीक्स..Agra News: आगरा भाजपा की महानगर के बाद जिला कार्यकारिणी घोषित, 8...

पॉलिटिक्स

Agra News: SP leader Shivpal Yadav said in Agra – our government will make Bah a district…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सपा नेता शिवपाल यादव बोले—बाह को हमारी सरकार बनाएगी जिला....

error: Content is protected !!