आगरालीक्स…आगरा आज पूरे यूपी में सबसे गर्म रहा. दिन में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा. मार्च में ही टूट रहे गर्मी के रिकॉर्ड. ताजमहल पर गश खाकर गिरी रूसी पर्यटक्
आगरा में पिछले दो दिन से भीषण गर्मी पड़ रही है. दिन में निकल रही धूप असहनीय हो रही है. आज तो धूप का प्रभाव इतना अधिक था कि हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा है. इसका ताजा उदाहरण ताजमहल पर देखने को मिला जब यहां एक रूसी महिला पर्यटक गश खाकर गिर गई. रूसी महिला पर्यटक प्रोकोपेवा झान्ना अकेले घूमने आगरा आई थीं, लेकिन दोपहर को धूप के कारण इनका ब्लड प्रेशर लो हो गया और यह मुख्य मकबरे में ही बेहोश हो गई. पर्यटक को पूर्वी गेट स्थित डिसपेंसरी में ले जाया गया, जहां इनका प्राथमिक उपचार किया गया. आगरा आज पूरे यूपी में सबसे गर्म जिला रहा है. आगरा में आज दिन का तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि दूसरे नंबर पर प्रयागराज रहा जहां का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा.
41 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान
आगरा में आज का तापमान रिकॉर्ड 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा और ये भी सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा. मार्च के महीने को खत्म होने में अभी तीन दिन का समय है लेकिन आगरा में भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. होली के बाद से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 28/03/24) 40.8
Departure from Normal(oC) 6.1
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 28/03/24) 22.0
Departure from Normal(oC) 3.9