Monday , 20 April 2026
Home टूरिज़्म Agra News: Tourism circle will be formed in four districts including Agra-Mathura. Inauguration of development works worth Rs 10 crore for tourism…#agranews
टूरिज़्मबिगलीक्स

Agra News: Tourism circle will be formed in four districts including Agra-Mathura. Inauguration of development works worth Rs 10 crore for tourism…#agranews

209

आगरालीक्स…आगरा में रात को भी पर्यटक रुकें, इसके लिए आगरा—मथुरा सहित चार जिलों का बनेगा पर्यटन सर्किल. पर्यटन के लिए 10 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण…जानें क्या—क्या होगा आगरा में

आगरा में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के जनपद आगमन पर सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने जनपद के चहुंमुखी विकास हेतु विभिन्न प्रस्तावों पर विचार विमर्श किया तथा आश्वस्त किया कि जनपद के लिए पर्यटन, उद्योग, विकास के विभिन्न प्रस्तावों पर कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इसके बाद उन्होंने आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा आगरा में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना के अंतर्गत टूरिज्म डिपार्टमेंट के सहयोग से फतेहाबाद रोड स्थित रमांडा फ्लाईओवर स्थित कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का फीता काट कर शुभारंभ किया। यहां सौंदर्यीकरण के रूप में विभिन्न प्रकार के स्कल्पचर जैसे मोर, शंख, सुदर्शन चक्र, अर्जुन को गीता का उपदेश देते रथ पर सवार भगवान कृष्ण, लैंडस्केपिंग, फसाड , मॉडल जंक्शन आदि कार्यों को रुपया 259.34 लाख की लागत से कराया गया है।

इसके बाद प्रभारी मंत्री नियो क्लब परिसर पहुंचे जहां शहर के गणमान्य नागरिकों, होटल, रेस्टोरेंट, गाइड एसोसिएशन, पर्यटन क्षेत्र, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की तथा 372.02 लाख रुपए से डबल ट्री हिल्टन से आगरा चौपाटी तक मॉडल रोड के निर्माण तथा 327.35 लाख रुपए की लागत से आगरा इनर रिंग रोड स्थित फेस -1 में आगरा प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य एवं एडीए द्वारा पथकर निधि से 35.68 लाख रुपए से मेहताब बाग स्थित ताज व्यू प्वाइंट के सौंदर्यीकरण के कार्यों का लोकार्पण करते हुए जनमानस को समर्पित किया, इस अवसर पर आगरा में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों तथा प्रस्तावित कार्यों पर एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई।

उन्होंने कहा कि 27 परियोजनाएं पर्यटन विभाग की तथा 16 प्रोजेक्ट पर्यटन विकास सहभागिता योजना के अंतर्गत जनपद में संचालित हैं। मा.प्रभारी मंत्री महोदय ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने अभी 250 करोड़ रुपए दिए है जिनमें 87 करोड़ रुपए आगरा को आवंटित किया गया है जिससे विभिन्न विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जाएगा जिससे जनपद के पर्यटन उद्योग को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि आगरा में पर्यटन उद्योग की प्रमुख समस्या पर्यटक का रात्रि प्रवास न करना है, पर्यटक एक दिन में ताजमहल, फतेहपुरसीकरी देख कर निकल जाता है। पर्यटन ने उपरोक्त समस्या के समाधान हेतु बताया कि मंडल के 04 जिलों को मिलाकर पर्यटन सर्किल बनाने हेतु कार्य किया जा रहा है जिसमें आगरा-मथुरा-फिरोजाबाद-मैनपुरी को मिलाकर पर्यटन सर्किल बनेगा इस हेतु कार्य प्रगति पर है।

उन्होंने बताया कि जनपद फिरोजाबाद में डिजिटल ग्लास म्यूजियम, ईको टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में रपडी को विकसित किया गया है, मैनपुरी में भी धार्मिक सांस्कृतिक पर्यटन स्थलों को विकसित किया जा रहा है, बटेश्वर तीर्थ तथा जैन तीर्थ स्थल शौरीपुर को भी विकसित किया जा रहा है। तथा अन्य डेस्टिनेशन, ईको टूरिज्म हेतु क्षेत्र चिह्नित किए जा रहे हैं, मथुरा वृंदावन तीर्थ परिषद के माध्यम से अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं इन सबको आपस में जोड़ कर पर्यटकों को दो से तीन दिन रोका जा सकता है।बेहतर कनेक्टविटी की वजह से यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं ,पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योगी जी के नेतृत्व में सरकार संकल्पबद्ध है, सभी धार्मिक सांस्कृतिक स्थलों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। आगरा में भी धार्मिक स्थलों का विकास किया जा रहा है।, पर्यटन के लिए यहां काफी स्थल पर्यटकों को मिलेंगे, और पर्यटकों का प्रवास होगा।

केंद्रीय मंत्री प्रो. एस.पी.सिंह बघेल जी ने अपने संबोधन में कहा कि आगरा में 60 वर्ष में पर्यटन विभाग ने इतना काम नहीं किया जितना कार्य विगत 10 वर्ष में हुआ है। उन्होंने आगरा में पर्यटन की संभावनाओं पर बताया कि काशी में मंदिरों की श्रृंखला है तो हमारे पास बटेश्वर में ऐतिहासिक मंदिर श्रृंखला है, हमारे शहर में ताज महल, लाल किला, फतेहपुर सीकरी,03 वर्ल्ड हेरिटेज साइट हैं, सिख धर्म का गुरु का ताल है, राधास्वामी सत्संग का दयालबाग है, गतिमान, शताब्दी, बंदे भारत ट्रेनों का ठहराव है लेकिन जितनी कनेक्टिविटी बढ़ी है उससे पर्यटक फिर भी नहीं रुक रहा इस हेतु ताजमहल को रात्रि 11 बजे तक खोलने, यमुना रिवर फ्रंट विकसित करने हेतु राज्य व केंद्र सरकार के समन्वय से कार्यों को पूर्ण करने की बात कही। उन्होंने उपस्थित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से कहा कि पर्यटक सुकून के लिए आता है सिरदर्द के लिए नहीं, ओवर रेट, लपका आदि समस्या पर रोक लगाकर टूरिज्म फ्रेंडली वातावरण तैयार करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदौरिया, विधायक रानी पक्षालिका सिंह, डॉक्टर जीएस धर्मेश, डॉ. धर्मपाल ने भी संबोधित किया। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने अपने संबोधन में कहा कि आगरा में मॉडल रोड की तर्ज पर अभी अन्य रोड का विकास के साथ स्मार्ट
कार्यक्रम में जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, आगरा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्रीमती एम. अरून्मौली, नागेन्द्र प्रसाद दुबे, शिव शंकर शर्मा आदि मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Childless Couple from Agra Buys Stolen One-Year-Old Baby for ₹70,000; Badaun Police Arrest Five Individuals, Including a Woman…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के निसंतान दंपत्ति ने 70 हजार रुपये में खरीदा...

बिगलीक्स

Video News: Uncontrollable Thar Overturns After Running Over Brother and Sister Drinking Juice by the Roadside in Mathura…#mathura

मथुरालीक्स…रौंगटे खड़े करने वाला वीडियो, मथुरा में सड़क किनारे जूस पी रहे...

बिगलीक्स

Agra Weather: Alert issued for severe heat and heatwave in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भयंकर वाली गर्मी और लू का अलर्ट. मौसम विभाग की...

बिगलीक्स

Utrakhand News: Chardham Yatra Start, Gangotri Dham open for devotees

उत्तराखंडलीक्स …आज अक्षय तृतीया से चारधाम यात्रा शुरू हो गई। जय मां...

error: Content is protected !!