आगरालीक्स…आगरा के इस बाजार में रहता है सारा दिन जाम. व्यापारियों ने कहा—वनवे किया जाए रोड. सुल्तानगंज की पुलिया से कमला नगर जाने वाला रोड भी जाम से जूझता है. व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक में एसपी सिटी ने दिलाया समाधान का भरोसा
पुलिस लाइन में हर माह होने वाली व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक में आगरा व्यापार मंडल की ओर से शहर में ट्रैफिक से संबंधित समस्याओं से एसपी सिटी को अवगत कराया गया. अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने कहा कि खासकर सुल्तान गंज पुलिया से कमलानगर आने वाले वाहनों से हर वक्त जाम लगा रहता है. इससे छुटकारा दिलाया जाए. इसके अलावा उन्होंने कहा कि सुभाष बाजार में सारा दिन जाम की स्थिति बनी रहती है. ऐसे में इस बाजार को वनवे किया जाए. सभी बाजार कमेटियों ने भी अपने—अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया.

एसपी सिटी विकास कुमार ने समाधान कराने के प्रयास का आश्वासन दिया. बैठक के बाद आगरा व्यापार मंडल के 50वें वर्ष में प्रवेश करने पर आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर की जानकारी एसपी सिटी विकास कुमार को दी गई और 29 जुलाई को रक्तदान शिविर में आने का निमंत्रण दिया. बैठक में शामिल होने के लिए हर क्षेत्र से दो—दो पदाधिकारियों की लिस्ट देने को कहा जो कि आगरा व्यापार मंडल पूर्व में एसएसपी के कार्यालय में दे चुका है. बैठक में टीएन अग्रवाल ने एसपी सिटी से शिकायत की कि कुछ लोग गुमनाम बनकर थानों में व्यापारियों के खिलाफ झूठे और भ्रमित करने वाले आरोप लगाते हैं. बैठक में शामिल होने वालों में जय पुरसनानी, संदीप गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, आशीष शर्मा, अतुल बंसल, इब्राहिम गोरी, विकास शिवहरे, सुमित सतिजा, विकी बाबा, अशोक लालवानी, संजय अरोरा, सुलेमान सेठ, अदनान कुरैशी आदि उपस्थित रहे.