आगरालीक्स…आगरा में अतिक्रमण और ट्रैफिक के अलावा 7 समस्याएं व्यापारियों ने प्रशासन को बताईं. 2000 के नोट को लेकर भी कही ये बात
जिला वाणिज्य बंधु सीमित की बैठक एडीएम यशवर्धन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बुधवार को संपन्न हुई। बैठक में पिछले बैठक की आख्या पढ़ी गयी एवं बिंदु वार सभी व्यापारियों के मुद्दों पर चर्चा कीं गयी। अध्यक्ष टी एन अग्रवाल ने बैंकों द्वारा दो हजार के नोट लेने में आनाकानी करने फार्म को भरकर देने की समस्या को रखा जबकि आरबीआई ने ऐसा कोई भी फार्म की अनिवार्यता से इंकार किया। इसके अलावा अतिक्रमण व यातायात सुचारू चलाने के लिये पार्किंग की व्यवस्था कराने की मांग रखी।

इन समस्याओं को भी रखा
1- बैठक में धूलियागंज के कुड़ेघर के संदर्भ में चर्चा हुई जिसे कन्हैया लाल राठौड़ ने रखा।
2- संदीप गुप्ता ने आगरा फोर्ट कें दरेसी नंबर एक पर दूसरे गेट को खुलवाने का प्रस्ताव दिया।
3- जय पुरसनानी ने ग्रीन गैस के कार्यालय के अलावा नयी जगहों पर कैश काउन्टर खुलवाने के लिये ग्रीन गैस के प्रबंधक को प्रस्ताव दिया।
4- तरूनसिंह ने फड़ और बाजारों में बेकार पड़े खंभों को हटानें का प्रस्ताव रखा।
5- आशीष शर्मा ने फुववारे चौराहे पर कोतवाली के नजदीक मल्टीपल पार्किंग का प्रस्ताव दिया।
6- राजामंडी के अध्यक्ष अशोक जैसवानी व नूरी गेट पेठा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने चौराहे से लेडी लायल जाने वाले कट से बैरीकेटिंग हटाने की मांग रखी गयी।
7- जय पुरसनानी ने पुर्व नगर आयुक्त के साथ पार्किंग के लिये चिन्हित किये गये स्थानों पर मल्टी पल पार्किंग के निर्माण कराने का प्रस्ताव रखा।
इसके अलावा अन्य कई संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी समस्याओं को रखा जिन्हे एडीएम द्वारा विधिवत कराने का आश्वासन दिया। बैठक में सभी विभागों कें उच्च पदस्थ अधिकारियों की उपस्थिति रही। पुलिस विभाग से एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद व एसीपी छत्ता राकेश कुमार उपस्थिति रहे ।
बैठक में ये भी रहे शामिल
आशोक मंगवानी, रमनलाल गोयल, राजीव गुप्ता, अशोक लालवानी, सुशील नोतनानी, विजय बंसल, संजय अरोरा, राजेश अग्रवाल, मनीष बंसल, अशोक जैसवानी, नरेंद्र अमरनानी, अंशुल अग्रवाल, योगेश रखवानी, अमित गुप्ता, देवेंद्र अग्रवाल, विकास शिवहरे इब्राहिम गोरी, आदि पदाधिकारी गण उपस्थित रहे.