मथुरालीक्स…गोवर्धन में मुडिया पूर्णिमा मेला शुरू, रोशनी से जगमगाया गोवर्धन मंदिर. परिक्रमा को धीरे—धीरे उमड़ने लगा श्रद्धा का सैलाब…
आस्था का महाकुंभ गोवर्धन में लगने वाला मुडिया पूर्णिमा मेला शुरू हो गया है. 21 किलोमीट लंबी परिक्रमा में आस्था के कदम चलना शुरू हा गए हैं. तेज धूप के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ. वहीं मंदिरों में रंग बिरंगी रोशनी की गई है. गोवर्धन मंदिर आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा और और उसका रंगबिरंगा प्रतिबिंब मानसी गंगा में ऐसा दिखाई दे रहा है जैसे सारे रंगों का समावेश यहीं हो गया है. दानघाटी मंरि पर मत्था टेककर श्रद्धालु गिरिराज जी की परिक्रमा कर रहे हैं. दूर—दूर से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है. चार जुलाई से 10 जुलाई तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध मुड़िया मेले का प्रारंभ शुक्रवार से हो गया है. इस बार मेले में करीब एक करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है. इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यवस्थाएं भी उसी स्तर की की हैं. शनिवार सुबह से दूर—दूर से श्रद्धालु यहां पहुंचने लगे हैं. परिक्रमा में राधाक2ष्ण के नाम की गूंज, हाथों की तालियां और प्रभु की झलक पाने की ललक हर चेहरे पर साफ दिखी.