आगरालीक्स…आगरा से अयोध्या के लिए मिलेगी ट्रेन. ईदगाह स्टेशन पर होगा स्टॉपेज. आज से ही नई ट्रेन हुई है शुरू…पढ़ें पूरी खबर और ट्रेन की टाइमिंग
आगरा और ईदगाह रेलवे स्टेशन के लिए एक अच्छी खबर है. आगरा के लिए अच्छी खबर ये है कि यहां से सीधे अयोध्या के लिए नई ट्रेन उपलब्ध होगी तो वहीं ईदगाह स्टेशन के लिए अच्छी खबर ये है कि आगरा में इस नई ट्रेन का स्टॉपेज इसी स्टेशन पर होगा. इस नई ट्रेन का नाम है 19201 / 19202 भावनगर टर्मिनस - अयोध्या कैंट साप्ताहिक एक्सप्रेस.भारतीय रेलवे की ओर से आज रविवार को गुजरात के भावनगर से अयोध्या के लिए इस सप्ताहिक ट्रेन 19201 / 19202 भावनगर टर्मिनस - अयोध्या कैंट साप्ताहिक एक्सप्रेस का शुभारंभ किया गया है. आगरा में इसका स्टॉपेज ईदगाह रेलवे स्टेशन पर होगा. सोमवार सुबह 6 बजे यह ट्रेन ईदगाह स्टेशन पर आएगी जहां, केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे.
