Agra news: Travel from Agra to Bhopal can be done by Vande Bharat, trial of train will be done till Delhi today
आगरालीक्स…आगरा से भोपाल का सफर वंदे भारत ट्रेन से हो सकेगा। आगरा कैंट स्टेशन से आज दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल किया जाएगा।
अप्रैल माह से संचालित करने की है योजना
रेलवे द्वारा आगरा कैंट स्टेशन से भोपाल तक के लिए अप्रैल माह से वंदे भारत से सफर कराने की योजना है। इसके लिए तैयारी शुरू होगई है। वंदे भारत की स्पीड करीब 160 किलोमीटर प्रति घंटे की है, जिसे 200 किमी तक दौड़ाया जा सकता है।
आगरा-दिल्ली के बीच ट्रायल 160 किमी की रफ्तार से आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि वंदे भारत को ट्रायल के लिए आज दोपहर तीन बजे आगरा कैंट स्टेशन से दिल्ली तक ट्रायल किया जाएगा। आगरा दिल्ली ट्रैक 160 किमी की रफ्तार के लिए ठीक है। वंदे भारत की फिजीविलिटी परखी जाएगी। ट्रेन करीब 1घंटा 45 मिनटमें दिल्ली पहुंचेगी। इसके बाद निजामुद्दीन से शाम सात बजे ट्रेन वापस आगरा आएगी।