आगरालीक्स…आगरा रीजन में मामूली विवाद में ट्रिपल मर्डर. एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या. इनमें पिता—पुत्र और एक महिला
आगरा मंडल के मैनपुरी जिले में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है. मामूली विवाद में पिता—पुत्र और एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई हे. हत्याकांड के बाद गांव में तनाव फैल गया है. सूचना पर पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

रास्ते के विवाद में मारी गोली
थाना करहल के नगला अतिराम में कायब सिंह और सोबरन सिंह परिवार के साथ रहते हैं. दोनों एक ही परिवार के हैं और इनके घर आसपास हैं. दोनों के बीच घर से निकलने के रास्ते को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था. बताया जाता है कि सोमवार को इसी विवाद को लेकर सोबरन ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं जिसमें 50 वर्षीय कायम सिंह, उनके पिता 75 वर्षीय रामेशवर सिंह और 27 वर्षीय ममता पत्नी वीकेश की मौके पर ही मौत हो गई. घटना में परिवार की एक महिला भी गंभीर रूप से घायल है. सूचना पर पुलिसफोर्स मौके पर पहुंच गया. घायल महिला को मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा गया है. तीन हत्याओं के कारण गांव में तनाव फैल गया है. हत्यारोपी फरार हैं, पुलिस इनकी तलाश में दबिश दे रही है.