आगरालीक्स.. Agra News: आगरा में सुबह सुबह ट्रक ने स्कूल बस में टक्कर मारी, बस में बच्चे बैठे हुए थे। बच्चों को बस से बाहर निकाला गया।
आगरा में बुधवार सुबह सेंट वीएस पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी, बस में 20 25 बच्चे थे। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम के जेसीबी चौराहे पर लोडर ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। ट्रक के बस के टकराने से कंडक्टर साइड का बस का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस में बैठे बच्चे सीट से नीचे गिर गए, कुछ बच्चों का सिर आगे की सीट में लगा। चीखपुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए। उन्होंने बस में से बच्चों को बाहर निकाला।
सिर और पैर में लगी चोट
बस सवार बच्चों के सीट से नीचे गिरने और आगे की सीट से टकराने से सिर और पैर में चोट आई, बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी होने पर बच्चों के परिजन भी पहुंच गए। छह बच्चों को ज्यादा चोट आई है उनके सिर और पैर में चोट लगी है।