आगरालीक्स…बाइक सवार फैमिली को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत. पति और दो जुड़वां बेटिंयां घायल
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में आज एक ट्रक ने बाइक सवार परिवार को अपनी चपेट में लेकर टक्कर मार दी. हादसे में महिला की मौत् हो गई जबकि उसका पति और दो जुड़वां बेटियां घायल हो गईं. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया और शव का ेपोस्टमार्टम के लिए भेजा.
ये है मामला
मामला बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव का है. यहां रहने वाले अजय कुमार की ससुराल नगला सिंघी थाना क्ष्ज्ञेत्र के रसूलाबाद में है. अजय आज अपनी पत्नी मीना और दो जुड़वां बेटियों के साथ बीमार सास राममाला देवी को देखने ससुराल जा रहा था. गार्डन भीकरपुरा बझेरा गांव के पास टूंडला की ओर से बाजिदपुर की ओर जा रहे एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी. पत्नी मीना ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गई. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई जबकि दोनों बेटियां और अजय घायल हो गए. ट्रक चालक ट्रक को वहां छोड़कर भाग निकला. आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया और हंगामा करने लगे. सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.