Tuesday , 18 March 2025
Home आगरा Agra News : Two group clashes in Lawyer’s colony, FIR lodge #agra
आगराबिगलीक्स

Agra News : Two group clashes in Lawyer’s colony, FIR lodge #agra

आगरालीक्स ….आगरा की पॉश कॉलोनी में रंगबाजी में दो गुट भिड़े, पथराव और फायरिंग से दहशत में आए लोग, आठ नामजद सहित अज्ञातों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा।

आगरा के थाना न्यू आगरा में लॉयर्स कॉलोनी है, कॉलोनी में बुधवार रात को पानी की टंकी के पास पार्क में दो गुट आपस में भिड़ गए, पहले पत्थर फिकें इसके बाद फायरिंग होने लगी। इससे कॉलोनी के लोग और दुकानदार दहशत में आ गए। लोगों ने घरों के गेट बंद कर लिए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई लेकिन तब तक फायरिंग करने वाले भाग चुके थे। पुलिस ने एक कार का भी पीछा किया लेकिन उसे भी पकड़ नहीं सके।


गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
इस मामले में चौकी प्रभारी हरीश कुमार शर्मा ने दोनों गुटों के चार चार लोगों को नामजद करते हुए अज्ञातों के खिलाफ भी मुकदमा लिखा है। मुकदमे में कहा गया है कि बुधवार रात को दो गुटों में मारपीट हुई, दोनों तरफ से 15 से 16 लोग थे, लाठी डंडे लेकर पहुंचे लोगों के बीच मारपीट के बाद पत्थर फेंके गए। इसके बाद फायरिंग हुई। इस मामले में पुलिस ने घटनास्थल पर पूछताछ करने के बाद राजीव उर्फ टाटा, संजय शर्मा उर्फ पप्पू पंडित, पंकज शर्मा, शिवम शर्मा के साथ ही दूसरे पक्ष के विजय कुमार मिश्रा उर्फ बिरजू पंडित, सुनील भदौरिया महानद, जीतू दुबे सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra’s Sanjali murder case: Accused Akash and Vijay got life imprisonment…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के संजली हत्याकांड में आरोपी आकाश और विजय को आजीवन कारावास,...

आगरा

Agra News: Agra has 49 black spots where accidents happen often…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के 49 ब्लैक स्पॉट, जहां अक्सर होते हैं एक्सीडेंट…कईयों की हो...

बिगलीक्स

Crime News: The wife had murdered her husband with a complete plan along with her lover…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पत्नी ने प्रेमी के साथ पूरे प्लान के साथ किया...

बिगलीक्स

Agra News : BJP, Agra Distt & Mahanagar team declare soon#Agra

आगरालीक्स..Agra News : आगरा में भाजपा के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की...

error: Content is protected !!