आगरालीक्स …Agra News : आगरा में बेकाबू हुए डंपर ने दो कार, दो एक्टिवा और दो आटो को चपेट में लिया। लोग बोले ऐसा लगा कि मौत सामने आ गई है। ( Agra News : Two injured after truck turn turtle, Hit Car, Auto & Active on Service Road Bhagwan Talkies#Agra )
आगरा में भगवान टॉकीज सर्विस रोड पर गलत दशा में आ रहा डंपर मंगलवार रात को बेकाबू हो गया। डंपर ने पहले कार, उसके बाद आटो, इसके बाद एक और कार में टक्कर मारते हुए दो एक्टिवा को चपेट में ले लिया। डंपर के बेकाबू होने से लोग दहशत में आ गए, कुछ लोग अपने वाहन छोड़ कर जान बचाने के लिए इधर उधर भाग गए। हादसे में दो लोग घायल हो गए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।
डंपर अंदर से बंद कर बैठ गया चालक
बेकाबू डंपर दो कार, दो आटो और दो एक्टिवा को चपेट में लेने के बाद रुका, घायलों को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। वहीं, डंपर चालक ने अपनी केबिन का गेट बंद कर लिया, जिससे उसके साथ मारपीट ना हो। थाना न्यू आगरा पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया। उसने अपना नाम पूरन चंद निवासी प्रतापगढ़ बताया है।