Tuesday , 21 April 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Two lakhs cheated from female principal now under digital arrest…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Two lakhs cheated from female principal now under digital arrest…#agranews

272

आगरालीक्स…आगरा में एक और महिला टीचर डिजिटल अरेस्ट. रिटायर्ड प्रिंसिपल को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे दो लाख रुपये करवाए ट्रांसफर. कल ही महिला टीचर की हुई है मौत

आगरा में लगातार दूसरे दिन डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है. एक दिन पहले जहां महिला शिक्षिका को डिजिटल अरेस्ट कर तनाव में डाल दिया था जिसके चार घंटे बाद ही महिला शिक्षिका की मौत हो गई. वहीं अब एक रिटायर्ड प्रिंसिपल से भी डिजिटल अरेस्ट कर दो लाख रुपये ठगे गए हैं. यही नहीं अब और अधिक रकम की डिमांड को लेकर धमकी दी जा रही है. इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है.

ये है मामला
रिटायर्ड प्रिंसिपल का नाम सरेाज भार्गव है. सरोज भार्गव बैकुंठी देवी इंटर कॉलेज से सेवानिवृत हैं और साहित्य कुंज, एमजी रोड की रहने वाली हैं. उन्होंने बताया कि 30 सितंबर को शाम चार बजे उनके व्हाट्सअप नंबर पर कॉल आई. कॉल करने वाले ने अपना नाम सुनील कुमार और पुलिस विभाग में तैनात बताया. कॉल करने वाले ने सरोज भार्गव से कहा कि तुम्हारे नाम से एक पार्सल मलेशिया भेजा गया है जिसमें कई फर्जी पासपोर्ट एवं कई फर्जी एटीएम कार्ड और ड्रग्स बरामद हुआ है वह मुझे धमकाने लगा कि यदि आपने मुझे पैसे नहीं दिये तो आपके परिवारीजनों एवं आपकी जान का खतरा है.

कॉल करने वालों ने अपना एकाउन्ट की डिटेल (ICICI Bank, Account Name: Seven Sky Hotel & Kitchen, Account No. 469805500052, IFSC Code- ICIC0004698, Branch Name- Vibhutikhand) भी भेजी. इस कॉल से प्रिंसिपल डर गईं और अगले ही दिन 01 अक्टूबर 2024 को RTGS के माध्यम से दो लाख रुपये ट्रांसफर कर दिये. उन्होंने कहा कि आरोपी अब भी मुझे बराबर फोन करके डरा धमका रहा है और अधिक धनराशि लेने की डिमांड कर रहा है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों...

error: Content is protected !!