आगरालीक्स …आगरा से तीन वंदे भारत एक्सप्रेस चलेंगी। आगरा से प्रयागराज के लिए वंदे भारत के साथ एक और वंदे भारत आगरा से होकर जाएगी।
9719070530
भोपाल से निजामुददीन स्टेशन के बीच चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस ने आगरा से दिल्ली और भोपाल की यात्रा का समय कम कर दिया है। इसके बाद आगरा से प्रयागराज के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलनी है। अक्टूबर तक यह ट्रेन चल सकती है।
दिल्ली से जबलपुर खजुराहे के लिए भी चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
जबकि तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस जो आगरा से होकर जाएगी उसका ट्रायल दिल्ली से आगरा के बीच होना है। दिल्ली से जबलपुर खजुराहो के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी।