आगरालीक्स…. सातवीं कक्षा के दो छात्र घर से भाग आए, कारण जानकर हैरान रह जाएंगे।
आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर दो बच्चे घूम रहे थे, बच्चों को रेलवे स्टेशन पर घूमता देख उनसे पूछताछ की गई। बच्चों ने बताया कि वे दिल्ली के रहने वाले हैं और कक्षा सात में पढ़ते हैं। वे घर से स्कूल जा रहे थे, रास्ते में सड़क पर उन्हें मोबाइल पड़ा मिला। उन्होंने मोबाइल उठा लिया, किसी को बताया नहीं।

पुलिस के पकड़ने का लगने लगा डर
चाइल्ड लाइन के धीरज का कहना है कि बच्चों ने बताया कि मोबाइल के बारे में उन्होंने किसी को नहीं बताया था। उन्हें लगा कि पुलिस को पता चल जाएगा और पुलिस उन्हें पकड़ लेगी। इस डर से वे ट्रेन में बैठकर आगरा आ गए।
परिजनों को सौंपे दोनों बच्चे
बच्चों से उनके घर का पता और मोबाइल नंबर की जानकारी ली गई। बच्चों के परिजनों को सूचना दी गई, वे बच्चों की तलाश में जुटे थे और गुमशुदगी दर्ज कराई थी। दोनों बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।