आगरालीक्स …आगरा में दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि, एक बेंगलुरू और दूसरा पुणे से अपने घर छुटटी पर लौटा। दोनों एमएनसी कंपनी में कार्यरत। ( Agra News : Two new patient of Dengue in Agra )
आगरा में डेंगू के मरीज मिलने लगे हैं। अर्जुन नगर में रहने वाला 34 साल का युवक पुणे में एक एमएनसी कंपनी में कार्यरत है, वह छुटटी पर घर लौटा। बुखार आने पर निजी लैब में जांच कराई और डेंगू की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव के अनुसार, शास्त्रीपुरम में बेंगलुरू से अपने घर आए 24 साल के युवक ने निजी लैब में जांच कराई। डेंगू की पुष्टि हुई है।
परिजनों की कराई जाएगी जांच
जिन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो रही है, उनके परिजनों की भी जांच कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों के परिजनों की जांच करेगी।