आगरालीक्स…आगरा में उमसभरी गर्मी ने निकाला पसीना. बेचैनी और चिड़चिड़ापन बढ़ रहा..धूप से बढ़ा तापमान..जानें बारिश के क्या है आसार
आगरा में उमसभरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है. दो दिन से उमस सहन नहीं हो रही है. न तो कूलर की हवा लग रही है और न ही पंखे की. पसीना रुकने का नाम नहीं ले रहा है. जरा सा बाहर निकलने पर पसीने से तरबतर हो रहे हैं. इधर आज धूप निकलने से तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है. सुबह से ही भीषण उमस का लोग सामना कर रहे हैं. इसके कारण लोगों में बेचैनी, घबराहट व चिड़चिड़ापन बढ़ रहा है. लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन बारिश ठीक से नहीं हो रही है.
आईएमडी के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में धूप निकलने से तापमान बढ़ा है. शुक्रवार को झमाझम बारिश के आसार हैं, लेकिन उमस से राहत नहीं मिलेगी.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 11/07/24) 36.9
Departure from Normal(oC) 0.6
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 11/07/24) 28.2
Departure from Normal(oC) 2.5