आगरालीक्स…अब जोमैटो से 10 मिनट में मंगा सकेंगे फूड. मेन्यू में शामिल होंगे ये फूड आइटम्स. जानिए क्या है कंपनी का पूरा प्लान और कब से शुरू हो रही ये सर्विस.
आनलाइन फूड डिलीवरी सर्विस देने वाली कंपनी जोमैटो अब जल्द ही लोगों को 10 मिनट के अंदर फूड की डिलीवरी करेगी. कंपनी ने इसका पूरा प्लान तैयार कर लिया है. कंपनी के अनुसार इस सर्विस को जोमैटो इंस्टा का नाम दिया गया है. अगले महीने से इस सर्विस को शुरू कर दिा जाएगा.

कंपनी ने दस मिनट में फूड डिलीवरी करने का पूरा प्लान भी तैयार किया है. 10 मिनट में फुड सर्विस देने के लिए नए फूड स्टेशन बनाए जाएंगे. ये स्टेशन जयादा फूड डिमांड वाले इलाकों में ही बनाए जाएंगे. इसके लिए अत्याधुनिक तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है.
10 मिनट में मिलेंगे ये फूड आइटम्स
कंपनी के अनुसर 10 मिनट में चुनिंदा सर्विसेज ही मिलेंगी. इस मेन्यू में ब्रेड आमलेट, पोहा, काफी, चाय, बिरयानी, मामोज, मैगी जैसे फूड शामिल होंगे.