आगरालीक्स …..अपने बच्चे को निजी कॉलेज से एमबीबीएस कराना कितना महंगा है, एक साल की फीस हॉस्टल सहित 24 लाख रुपये, एसएन की फीस 36 हजार। ( Agra News: UP NEET UP Coundelling, MBBS Fees of SNMC, Agra Rs 36000, FH Medical College Rs 17 Lack Per Year#Agra )
उत्तर प्रदेश के राजकीय, प्राइवेट और अल्पसंख्यक मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सोमवार को पहले दिन यूपी नीट यूजी काउंसिलिंग से कॉलेज आवंटित होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज के गेस्ट हाउस में बनाए गए सेंटर पर छात्र प्रवेश लेने के लिए पहुंचे। निजी और अल्पसंख्यक कॉलेजों में प्रवेश के शिक्षण शुल्क का
ड्राफ्ट जमा कराया गया। जबकि एसएन मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने वाले छात्रों ने आनलाइन शुल्क जमा किया। एसएन मेडिकल कॉलेज के साथ ही टूंडला के एफएच और मथुरा के तीन कॉलेजों की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। सबसे ज्यादा शुल्क एफएच मेडिकल कॉलेज का है, एक साल का शिक्षण शुल्क ही 17 लाख से अधिक है, हॉस्टल सहित अन्य शुल्क सहित 24 लाख रुपये एक साल के लिए जमा कराए जा रहे हैं। काउंसिलिंग प्रभारी डॉ. केएस दिनकर के अनुसार, प्रवेश की प्रक्रिया 26 अगस्त तक चलेगी।
एमबीबीएस में प्रवेश के लिए एक साल की फीस
सबसे ज्यादा अल्पसंख्यक कॉलेज एफएच की फीस
एसएन मेडिकल कॉलेज की फीस 36 हजार रुपये सालाना
एफएच मेडिकल कॉलेज टूंडला शिक्षण शुल्क, हॉस्टल व अन्य शुल्क सहित 2489160
केडी मेडिकल कॉलेज, मथुरा शिक्षण शुल्क 1228240 रुपये
केएम मेडिकल कॉलेज, मथुरा 1173856 रुपये
एसकेएस मेडिकल कॉलेज मथुरा 1214683 रुपये