फिरोजाबादलीक्स…. वीडियो न्यूज, 12 वीं की छात्रा की हत्या, खून से लथपथ मिला छात्रा का शव।
फिरोजाबाद के नगला जाट में किसान इंद्रपाल अपने परिवार के साथ रहते हैं, उनके परिवार में पत्नी दो बेटी और एक बेटा है। सबसे बड़ी बेटी 18 साल की नेहा कक्षा 12 वीं की छात्रा है। ( Firozabad News: 12 standard girl student murdered, Video#Firozabad)
सुबह खेत में मिला खून से लथपथ शव
मंगलवार सुबह खेत पर इंद्रपाल की बेटी नेहा का खून से लथपथ शव मिला, बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। इंद्रपाल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि रात में नेहा सहित अन्य परिजन सोए थे, सुबह ग्रामीणों ने नेहा की हत्या की सूचना दी। नेहा की गर्दन पर धारदार हथियार के निशान हैं, पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है। घटना के अनावरण के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।