आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज पीईटी की परीक्षा में 51 केंद्रों पर 48 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे, रात से ही परीक्षार्थी आ गए हैं। दिन में जाम में फंस सकते हैं, कल भी पीईटी की परीक्षा है।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का आयोजन छह और सात सितंबर को किया जा रहा है। यूपी पीईटी के लिए आगरा में 51 केंद्र बनाए गए हैं, दो दिन में चार पालियों में परीक्षा होनी है।
आज सुबह 10 बजे से परीक्षा
शनिवार को पीईटी की परीक्षा में 48 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे, पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। एक पाली में 23976 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
दो दिन में 95 हजार से अधिक परीक्षार्थी
शनिवार के बाद रविवार को भी परीक्षा होगी। दोनों दिन दो दो पालियों में परीक्षा होगी। दो दिन में आगरा में 95904 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, रात से ही परीक्षार्थी आगरा आ गए थे, बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के आने के चलते पुलिस प्रशासन ने भी इंतजाम किए हैं।