आगरालीक्स…आगरा के 31 केंद्रों पर होगी सीडीएस और एनडीए व एनए की परीक्षा. 13 अप्रैल को होगी परीक्षा. डीएम ने परीक्षा केंद्रों व व्यवस्थाओं को लेकर दिए ये निर्देश
संघ लोक सेवा आयोग, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा आगरा में 13 अप्रेल को 31 परीक्षा केन्द्रों पर सीडीएस और एनडीए व एनए की परीक्षा होगी. इसमें से 10 परीक्षा केन्द्रों पर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से 2 बजकर 30 मिनट तक और फिर शाम को 4 बजे से 6 बजे तक तीन पारियों में सीडीएस एग्जामिनेशन—1 की परीक्षा होगी तो वहीं 21 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक तथा दोपहर दो बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक दो पालियों में National Defence Academy & Naval Academy (NDA & NA) Examination-1, 2025 आयोजित की जाएगी.
परीक्षा को लेकर डीएम ने ली बैठक
परीक्षा के सुगम संचालन हेतु आयोग से प्राप्त दिशा निर्देशों की जानकारी हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बुधवार को सूरसदन प्रेक्षागृह, में एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में National Defence Academy & Naval Academy- Combined Defence Services Examination-1, 2025 के परीक्षा केन्द्रों के सुपरवाइजर, नामित सेक्टर मजिस्ट्रेट, लोकल इन्सपैक्टिंग ऑफिसर, सहायक सुपरवाईजर-1. 2 एवं परीक्षा से सम्बन्धित अन्य अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा. उन्होंने परीक्षा से सम्बन्धित उपरोक्त अधिकारियों से बैठक में समय से स्वयं अनिवार्य रूप से भाग लेने का आग्रह किया है।