आगरालीक्स …आगरा में कोहरे का कहर, दृश्यता शून्य, हाईवे पर एक दर्जन वाहन टकराए, एक की मौत।
आगरा में बुधवार सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है, दृश्यता शून्य है। आगे चल रहे वाहन दिखाई नहीं दे रहे हैं। आगरा फिरोजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर आगरा की तरफ आ रहे वाहन शाहदरा के पास आपस में टकरा गए, ट्रक के ब्रेक लगाने पर पीछे चल रही वाहन जा घुसी। इसके बाद कार, बस सहित कई वाहन आपस में भिड़ गए। सुबह घने कोहरे में आस पास लोग भी नहीं थे, ट्रक और बस में बैठे लोग नीचे उतरे और बचाव कार्य में जुट गए।
हादसे में एक की मौत
हादसे में एक की मौत हो गई, मरने वाला ट्रक चालक बताया जा रहा है। वहीं, कई लोग घायल हुए हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है, सुबह साढ़े आठ बजे के बाद भी दृश्यता में कोई सुधार नहीं है, वाहन चलने में समस्या आ रही है।