Wednesday , 19 March 2025
Home आगरा Agra News Video: 70.7 MM rain recorded in Agra, One died, Crop damage #agra
आगराबिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra News Video: 70.7 MM rain recorded in Agra, One died, Crop damage #agra

आगरालीक्स….. आगरा में 24 घंटे में हुई रिकार्ड बारिश, कई साल का रिकार्ड टूटा, मकान ढहने से एक की मौत, कई घायल, फसलें बर्बाद, जानें, आईएमडी ने जारी किए आंकड़े।

आईएमडी द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार आगरा में शनिवार सुबह 8.30 बजे से रविवार सुबह 8.30 बजे तक 70.7 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश ने भी रिकॉर्ड बना लिया है, इससे पहले अक्टूबर में 24 घंटे में इतनी अधिक बारिश नहीं हुई है। आगरा में 72 घंटे से बारिश हो रही है।
11 डिग्री नीचे पहुंचा अधिकतम तापमान
आगरा का अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री पर बना हुआ था, यह लगातार हो रही बारिश से 11 डिग्री नीचे पहुंच गया है। अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री का अंतर दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 10 से 12 डिग्री का अंतर रहता है।
मकान ढहने से एक की मौत
आगरा में लगातार हो रही बारिश से एक की मौत हो गई। आगरा के खंदौली क्षेत्र के गांव रिशाल में रविवार सुबह मकान की छत गिर गई, घर में सो रहीं 68 साल की रामबती मलबे में दब गई, करीब एक घंटे के प्रयास के बाद मलबे से बाहर निकाला जा सका लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।


केके नगर में ढही छत, घायलों को बचाया
दूसरा हादसा सिकंदरा के केके नगर में हुआ, मकान की छत ढहने से एक परिवार मलबे में दब गया। स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला जा सका।
फसलें बर्बाद
बारिश से सबसे ज्यादा नुकसार ग्रामीण क्षेत्रों में हुआ है। फसलें बर्बाद हो गई हैं, बाजार के साथ ही दाल की फसलों को नुकसान हुआ है। इसके साथ ही देहात में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
शहर में जगह जगह जलभराव
बारिश से शहर में जगह जगह जलभराव है। लोगों को गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।

Related Articles

बिगलीक्स

Mobile blast in trouser pocket, Private part damage

मध्यप्रदेशलीक्स… बाइक चला रहे युवक के पेंट की जेब में रखा मोबाइल...

बिगलीक्स

Agra News : Medicine businessman arrested after woman complaint#Agra

आगरालीक्स ….Agra News : आगरा में दवा के काले कारोबार में फंसे...

आगरा

Agra News: Traffic support team celebrated foundation day with traffic awareness at Hariparvat crossing…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ट्रैफिक सपोर्ट टीम ने हरीपर्वत चौराहा पर यातायात जागरूकता के...

बिगलीक्स

Agra News : Action Plan for heat waves in Agra, 2024 Agra temperature reaches 48.6 degree#Agra

आगरालीक्स …आगरा में पिछले वर्ष से ज्यादा गर्मी के आसार, पिछले साल...

error: Content is protected !!