आगरालीक्स…दिस इज रियल इंडिया…ताजमहल घूमने आए विदेशी टूरिस्ट ने ताजमहल के पीछे गंदगी का बनाया वीडियो. मुंह पर कपड़ा रखकर उल्टियां रोकी…वीडियो वायरल होने के बाद…
यह एक शर्मनाक है कि एक ओर पूरे विश्व में सबसे सुंदर स्मारक ताजमहल को कहा जाता है लेकिन इसके ताजमहल के पीछे गंदगी का अंबार, मैली यमुना इसकी सुंदरता में दाग लगाने का काम कर रही है. इसका जीता जागता उदाहरण एक वीडियो में सामने आ रहा है जो कि सोशल मीडिया पर वायरल है. यह वीडियो विदेशी टूरिस्अ ने शूट किया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया. इसमें ताजमहल के पीछे की गंदगी को टूरिस्ट दिखा रहे हैं. विदेशी महिला वीडियो में गंदगी की दुर्गंध के कारण मुंह पर कपड़ा रखकर उल्टियां रोक रह ीहै. वीडियो में टूरिस्ट ताजमहल के पीछे के यमुना में फैली गंदगी को भी दिखा रहे हैं32 सेकंड का वीडियो वायरल
32 सेकंड का यह वीडियो दशहरा घाट के पीछे का है जहां नाला अधूरा पड़ा हुआ है और गंदगी फैली पड़ी हुई हे. इसमें एक विदेशी टूरिस्ट ताजमहल के पीछे यमुना की गंदगी को दिखा रहा है और तीन टूरिस्ट उसमें घूमते दिखाई दे रहे हैं. एक विदेशी महिला टूरिस्ट मुंह पर कपड़ा बांधकर बदबू से बच रही है तो वहीं टूरिस्ट को उल्टी होते हुए भी दिखाया गया है. इसके अलावा यमुना में मृत भैंस और उसे खाते पक्षी भी दिख रहे हैं.
नगर निगम सफाई में जुटा
वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम के कर्मचारी यहां सफाई के लिए पहुंच गए हैं. शनिवार को यहां सफाई व्यवस्था जारी रही और गंदगी को हटाया जा रहा है.