आगरालीक्स…आगरा के उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल में पेंक्रियाज ट्यूमर से पीड़ित की जटिल सर्जरी कर बचाई जान. डॉक्टर आदर्श प्रताप सिंह ने किया सफल ऑपरेशन
पेंक्रियाज ट्यूमर से जूझ रही लड़की की उजाला रेनबो हॉस्पिटल में जटिल सर्जरी कर जान बचाई गई। उसे काफी समय से पेट दर्द की शिकायत थी। ऑपरेशन करीब तीन घंटे चला। मरीज को अब आराम है। ट्यूमर तिल्ली की नसों से चिपका हुआ था। ऐसे क्रिटिकल केस में मरीजों को अभी तक दूसरे अस्पताल दिल्ली या जयपुर रेफर कर दिया करते थे।
सीनियर ब्रेस्ट एंडोक्राइन ओंको सर्जन डॉक्टर आदर्श प्रताप सिंह ने बताया कि 17 वर्षीय आगरा निवासी सपना को पेट दर्द की शिकायत थी। भूख नहीं लगती थी। वजन भी कम हो गया था। उसने तमाम जगह दिखाया, लेकिन उसे आराम नहीं मिला। हाल में वह यहां आई और अपने बारे में बताया। मरीज का अल्ट्रासाउंड कराया गया। उसमें बड़ा ट्यूमर दिखा। उसकी स्थिति स्पष्ट नहीं नजर आई। इसके बाद सीटी स्कैन कराया। पेंक्रियाज ट्यूमर की पुष्टि हुई जो तिल्ली की नसों से चिपका हुआ था। ऐसी स्थिति में सर्जरी काफी क्रिटिकल थी। अत्याधुनिक तकनीकों की मदद से ऑपरेशन किया गया।
उन्होंने बताया कि ट्यूमर काफी बड़ा था। उसका साइज 10 गुणा 8 सेंटीमीटर था। पेंक्रियाज ट्यूमर असाधारण प्रकार के होते हैं। यह बड़ी उम्र की महिलाओं में कॉमन होते हैं। बच्चों में ऐसे ट्यूमर कम देखे जाते हैं। ऐसे केस में सफल ऑपरेशन ही इलाज होता है। सर्जरी के बाद मरीज अब स्वस्थ है। आपको बता दें कि वरिष्ठ डॉक्टर आदर्श प्रताप सिंह ने दिल्ली एम्स से एमबीबीएस, एमएस और एमसीएच की है और उन्हें 8 साल सर्जरी का अनुभव है।