आगरालीक्स ..वीडियो ..Agra News: आगरा में रात चलते लोगों से ज्वैलरी, कैश और मोबाइल लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, तीन बदमाशों के पैर में लगी गोली, पांच अरेस्ट। ( Agra News Video: Five arrested in Police encounter in Agra#Agra )
आगरा में बुधवार की सुबह न्यू आगरा क्षेत्र में चेकिंग कर रही पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई, जवाबी फायरिंग में तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी है। एसीपी विनायक भोसले के अनुसार, पैर में गोली लगने पर बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पांच बदमाशों को अरेस्ट किया है। इनके पास से पुलिस ने एक सोने की चेन, दो अंगूठी के साथ ही 50 हजार रुपये कैश जब्त किया है।
इन्हें किया अरेस्ट
महेंद्र पुत्र हरीनाथ निवासी जोगीबाड़ा शाहगंज, मनोज गोस्वामी पुत्र नेमीचंद्रन निवासी चक्की वाली गली थाना शाहगंज, हकीम गोस्वामी पुत्र रामजीलाल निवासी भगत सिंह कॉलोनी फरीदाबाद, कुलदीप पुत्र रतनलाल निवासी पृथ्वीनाथ फाटक थाना शाहगंज और जगदीश उर्फ जग्गू पुत्र तपेश चंद्र निवासी चक्की वाली गली रुई की मंडी शाहगंज को अरेस्ट किया है।