आगरालीक्स… वीडियो न्यूज, आगरा में आटो चालक का चालान करने पर यातायात पुलिस कर्मी का सिर फोड़ दिया। पुलिस एनकाउंटर में अरेस्ट। ( Agra News Video: One arrested in Police encounter in Agra#Agra )
आगरा के लोहामंडी बोदला मार्ग पर यातयात पुलिस कर्मी चेकिंग कर रहे थे, सिपाही योगेश चौधरी ने आटो चालक जगदीशपुरा के रहने वाले साहिल का चालान काट दिया। वह यातयात पुलिस कर्मी से भिड़ गया और ईंट मारकर सिर फोड़ दिया।
मुठभेड़ में अरेस्ट
बुधवार रात को पुलिस की जीआईसी मैदान के पास साहिल से मुठभेड़ हो गई, उसके पैर में गोली लगी है उसे एसएन में भर्ती कराया है।