आगरालीक्स….. आगरा में सेंट क्लेयर्स स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही वैन बिजली के खंभे से टकराई, वैन में 15 बच्चे थे, वीडियो के लिए क्लिक करें।
आगरा के ईदगाह कॉलोनी आगरा कैंट स्थित सेंट क्लेयर्स स्कूल की दोपहर में छुटटी हुई। मंगलवार दोपहर में स्कूल के 15 बच्चों को लेकर स्कूल वैन जा रही थी। माल रोड पर पहुंचते ही स्कूल वैन बिजली के खंभे से टकरा गई। वैन के खंभे से टकराने के बाद बच्चों में चीख पुकार मच गई।
राहगीरों ने बच्चों को बाहर निकाला
बच्चों की चीख पुकार सुनकर राहगीर भी आ गए। उन्होंने स्कूल वैन में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। स्कूल वैन के ड्राइवर ने हादसे की जानकारी बच्चों के परिजनों को दी। कुछ ही देर में बच्चों के परिजन भी पहुंच गए, वे अपने साथ बच्चों को ले गए।