आगरालीक्स …Agra News Video : वीडियो देखें आगरा में सीएम योगाी आदित्यनाथ आए हुए हैं, ऐसे में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के घर पर तोड़फोड़, गाड़ियों के शीशे तोड़े, कई पुलिस कर्मी भी घायल। जानें पूरा मामला। ( Agra News Video : SP MP Ramji lal Suman home vandalized over Ranga Sanga Controversial statement #Agra )
आगरा में सपा से राज्यसभा सांसद रामजीलाल द्वारा राज्यसभा में गृह मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा के दौरान राणा सांगा को लेकर दिए गए बयान के बाद विरोध किया जा रहा है। बुधवार को कुबेरपुर से करणी सेना के
कार्यकर्ता बुलडोजर लेकर प्रदर्शन करने के लिए हरीपर्वत स्थित सांसद रामजीलाल सुमन के घर के लिए निकले। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन वे नहीं रुके।
पीछे के गेट से घुसे, गाड़ियों में तोड़फोड़, कुर्सी तोड़ी
करणी सेना के कार्यकर्ता हरीपर्वत स्थित सपा सांसद रामजीलाल सुमन के घर के पास पहुंच गए, पुलिस ने उन्हें रोक दिया, कुछ कार्यकर्ता पीछे वाले गेट से अंदर घुस गए और उनके घर के बाहर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए, कुर्सियों को तोड़ दिया, पुलिस ने लाठी भांजकर कार्यकर्ताओं को खदेड़ा।
ये है मामला
राज्यसभा में गृह मंत्रालय के कामकाज की समीक्षा पर आगरा के रहने वाले सपा से राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा था कि इन लोगों का तकिया कलाम हो गया है कि मुस्लिमों में बाबर का डीएनए है। हिंदुस्तान के मुस्लिम बाबर को अपना आदर्श नहीं मानते हैं, वह मोहम्मद साहब और सूफी संतों को आदर्श मानते हैं। आगे कहा कि लोगों को यह जानना चाहिए कि इब्राहिम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा ने बाबर को बुलाया था। मुसलमान बाबर की औलाद हैं और तुम गद्दार राणा सांगा की औलाद हो। हिंदुस्तान में यह तय होना चाहिए कि यह बाबर की आलोचना करते हैं लेकिन राणा सांगा की नहीं, यह देश की एकता से जुड़ा महत्वपूर्ण सवाल है। इसके बाद विरोध शुरू हो गयां। आगरा में भी शनिवार को विरोध किया गया। हालांकि, राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि मेरा मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था।