आगरालीक्स.. आगरा में बसपा के जिलाध्यक्ष बदले, छह महीने में दूसरे जिलाध्यक्ष, बसपा ने विमल वर्मा को जिलाध्यक्ष बनाया है।
नगर निकाय चुनाव से ठीक पहले बसपा ने जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार को हटा दिया था उनकी जगह एत्मादपुर के रहने वाले सुमित सेन को जिलाध्यक्ष बनाया था। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच जिलाध्यक्ष सुमित सेन को हटा दिया।
विमल वर्मा को बनाया गया जिलाध्यक्ष
बसपा जिलाध्यक्ष सुमित सेन को मंगलवार को हटा दिया, उनकी जगह विमल वर्मा को जिलाध्यक्ष बनाया है। विधानसभा चुनाव से पहले बसपा के जिलाध्यक्ष विमल वर्मा थे, चर्चा है कि किसी बात को लेकर सुमित सेन का वरिष्ठ पदाधिकारी से विवाद हो गया था उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद विमल वर्मा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।