आगरालीक्स….आगरा में युवाओं को मिल रहा वोटर बनने का मौका. हर मतदाता का नाम सूची में जुड़वाने के लिए भाजपा भी चलाएगी अभियान
भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के नेतृत्व में वोटर चेतना कार्यशाला का आयोजन महाजन भवन जयपुर हाउस में किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र महामंत्री हेमंत राजपूत, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, विधायक डॉ जी एस धर्मेश, शिव शंकर शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय , श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। पार्टी की महानगर इकाई की ओर से मुख्य अतिथि हेमंत राजपूत का फूल माला पहनाकर ,स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अभी से कमर कस ली है। 29 अक्तूबर को मन की बात कार्यक्रम सुनने के पश्चात पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सांसद, विधायक से लेकर सभी जनप्रतिनिधि घर-घर सम्पर्क कर मतदाता पुनरीक्षण के कार्य में जुटेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले प्रत्येक मतदाता तक अपनी पहुंच बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देकर मतदाता सूची का पुनरीक्षण करेंगे। वोटर चेतना महाअभियान के जरिये भाजपा कार्यकर्ता युवाओं और प्रत्येक बूथ पर नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से जोड़ने में सहयोग करेंगे। साथ ही दिवंगत मतदाताओं के नाम भी मतदाता सूची से बाहर कराएंगे। वोटर पुनरीक्षण अभियान से नए मतदाताओं में जागरुकता आएगी और मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान के महत्व की जानकारी मिलेगी।यह जानकारी कार्यशाला में मुख्य अतिथि के तौर पर आए क्षेत्रीय महामंत्री हेमंत राजपूत ने दी । भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने बताया कि 18 व 19 अक्टूबर को मंडल कार्यशालाओं के माध्यम से मतदाता पुनरीक्षण के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
30 अक्तूबर से पांच नवंबर तक तथा 25 नवंबर से तीन दिसंबर तक घर-घर सम्पर्क का विशेष अभियान चलाकर पार्टी एक-एक मतदाता से संपर्क करेगी। इस मौके पर कार्यशाला को विधायक डॉक्टर जी एस धर्मेश, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, शिव शंकर शर्मा, टीएन अग्रवाल ने भी संबोधित किया।
इनकी रही मौजूदगी
वोटर चेतना कार्यशाला में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, क्षेत्रीय महामंत्री हेमंत राजपूत, विधायक डॉक्टर जीएस धर्मेश, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, शिव शंकर शर्मा, टीएन अग्रवाल, डॉ यादवेंद्र शर्मा, महेश शर्मा, नवीन गौतम, राजीव लवानिया, शैलू पंडित,ललित गौतम, बॉबी लाले, सुनील करमचंदानी, रोहित कत्याल सहित भारतीय जनता पार्टी के महानगर पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी मोर्चे और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ यादवेंद्र शर्मा ने किया।