आगरालीक्स…Agra News : आगरा में मौसम बदलने से सर्दी जुकाम सहित वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। बच्चे की पसली चल रही है तो नजरअंदाज ना करें।
आगरा में मौसम लगातार बदल रहा है। ऐसे में बारिश के बाद से मौसम में आए बदलाव में वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर बच्चे और बुजुर्गों पर दिख रहा है। छींक खांसी के साथ ही बच्चों को तेज बुखार आ रहा है।
पसली चल रही है तो डॉक्टर को दिखाएं
बच्चे को कई दिन से तेज बुखार आ रहा है, पसली चल रही है तो डॉक्टर को दिखा लें। इसके कई कारण हो सकते हैं। निमोनिया के कारण भी यह समस्या हो सकती है। अच्छी बात यह है कि इलाज कराने पर यह ठीक हो रहा है।