आगरालीक्स ….आगरा की गर्मी में आज से तीन दिन पानी का संकट, गंगाजल की नहीं होगी आपूर्ति, जलकल विभाग ने कंट्रोल रूम के नंबर किए जारी। घर मंगवा सकते हैं टैंकर।
बुलंदशहर के पालड़ा फाल से आगरा के लिए गंगाजल की आपूर्ति होती है लेकिन अपर गंगाकैनाल से पानी का डिस्चार्ज कम होने के कारण पालड़ा फाल से आगरा की गंगाजल की आपूर्ति कम हो गई है। जलकल विभाग के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह के अनुसार, गंगाजल की आपूर्ति बुलंदशहर से कम होने के कारण आगरा में तीन दिन तक पानी की आंशिक आपूर्ति बाधित रहेगी, इसके लिए जलकल विभाग ने टैंकर की व्यवस्था की है। टैंकर से पानी की आपूर्ति की जाएगी।
जलकल विभाग के टोल फ्री नंबर
फ्री नंबर 1800-2702722 जारी किया गया है। इसके साथ ही कंट्रोल रूम नंबर 8192095401 पर फोन कर टैंकरों से पानी मंगा सकते हैं। सहायक अभियंता आदित्य कुमार के मो. 8192095730 व अवर अभियंता विनीत कुमार के मो. 8192095732 पर संपर्क कर पानी से संबंधित समस्या का समाधान करा सकते हैं।