आगरालीक्स… आगरा का पारा सामान्य से एक डिग्री नीचे पहुंचा, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।
आगरा के तापमान में गिरावट आ रही है। गुरुवार की सुबह बादल छाने के साथ ठंडी हवा चल रही है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंच गया है। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 28 डिग्री है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दोपहर में तेज धूप निकलेगी।

28 नवंबर से छाएगा घना कोहरा
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में 28 नवंबर से घना कोहरा छाएगा, 29 नवंबर को भी कोहरा छाया रहेगा। अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी।
आईएमडी का पूर्वानुमान
24-Nov 12.0 28.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
25-Nov 11.0 27.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
26-Nov 11.0 27.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
27-Nov 11.0 27.0 Fog/mist in the morning and mainly clear sky later
28-Nov 12.0 27.0 Mist
29-Nov 11.0 27.0 Mist