आगरालीक्स …..आगरा में सुबह बादल छाए, लगा कि गर्मी से राहत मिलेगी, जानें मौसम विभाग का क्या अनुमान है।
आगरा में भीषण गर्मी के बाद बादल छाने से हल्की राहत मिलने लगी है। बुधवार को भी सुबह बादल छाए, सात बजे तक हल्की धूप निकली। स्कूल जाने वाले बच्चे और पार्क में घूमने गए लोगों को गर्मी से सुबह सुबह राहत मिली लेकिन यह राहत कुछ देर के लिए ही थी। जैसे जैसे धूप निकली, गर्मी बढ़ने लगी है।

अभी गर्मी से राहत नहीं, 46 डिग्री पहुंचेगा तापमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। तापमान भी लगातार बढ़ेगा, न्यूनतम के साथ ही अधिकतम तापमान बढ़ेगा। अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री के बीच रहेगा।
आईएमडी का अनुमान
18-May 26.0 45.0 Heat Wave
19-May 27.0 46.0 Heat Wave
20-May 27.0 46.0 Mainly Clear sky
21-May 26.0 45.0 Mainly Clear sky
22-May 25.0 44.0 Mainly Clear sky
23-May 25.0 43.0 Mainly Clear sky