आगरालीक्स….आगरा में नामचीन स्कूलों की बसों में भी मानक पूरे नहीं, 45 बसें सीज की गईं। गाजियाबाद में बस की खिड़की से सिर बाहर निकालने पर छात्र की दर्दनाक मौत के बाद आगरा में कार्रवाई।
आगरा में स्कूल बस और वैन से छात्र स्कूल जाते हैं। तमाम स्कूलों की अपनी भी स्कूल बस और वैन हैं। गाजियाबाद में हुए हादसे के बाद बस और वैनों की चैकिंग की जा रही है। चालान के साथ ही बसें सीज भी की जा रही हैं।

नामचीन स्कूलों की बसों में भी मानक पूरे नहीं
केडी सिंह, आरटीओ प्रवर्तन आगरा का मीडिया से कहना है कि सात टीमें गठित की गईं। टीमों ने स्कूल में जाकर बसों के मानक चेक किए। बस की खिड़की दो दो रोड के बीच में पांच इंच से अधिक दूरी नहीं होनी चाहिए, जिससे बच्चे सिर और हाथ बाहर न निकाल सकें। लेकिन अधिकांश बसों में मानक पूरे नहीं मिलें। इसके साथ ही फिटनेस पूरी न होने के बाद भी बस दौड़ रही हैं, इनके खिलाफ कार्रवाई की गई।
मंडल में 405 बसों का चालान, 105 बसें सीज
केडी सिंह, आरटीओ प्रवर्तन का कहना है कि आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी में बिना मानक के दौड़ रहीं 405 बसों के चालान किए गए, 110 बसें सीज की गई हैं। इसमें से आगरा में 151 बसों के चालान और 45 बसें सीज की गई हैं।