आगरालीक्स ….आगरा में मौसम विभाग ने हीट वेव के लिए अलर्ट किया है, नौ अप्रैल तक हीट वेव चलेंगी, जानें कितने डिग्री तक पहुंचेगा पारा।
आगरा में सोमवार को भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी और हीट वेव यानी लू चलेंगी। सुबह सात बजे से ही आगरा में गर्मी महसूस हो रही है और दोपहर में गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। लू चल रही है। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तो अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है।

44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
मौसम विभाग का अनुमान है कि हीट वेव चलेगी, आठ अप्रैल तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रह सकता है।
आईएमडी का अनुमान
04-Apr 22.0 42.0 Heat Wave
05-Apr 22.0 43.0 Heat Wave
06-Apr 23.0 43.0 Heat Wave
07-Apr 23.0 43.0 Heat Wave
08-Apr 24.0 44.0 Heat Wave
09-Apr 24.0 44.0 Heat Wave