आगरालीक्स ….आगरा से आईपीएल में करोड़ों चलाने वाला रैकट पकड़ा, नौ अरेस्ट, मास्टर माइंड आगरा का रहने वाला है, पुलिस जांच में जुटी।
काइमब्रांच की टीम ने कानपुर के गोविंदनगर ब्लॉक तीन के एक मकान में छापा मारा, टीम ने मकान से आईपीएल का आनलाइन सट्टा खिलवाने वाले गिरोह को पकड़ लिया, टीम ने यहां से नौ सटोरियों को अरेस्ट किया। इनके पास से 45 लाख 30 हजार रुपये की नकदी, दो टैबलेट, दो नोटपैड, 27 मोबाइल और सटटे से संबंधित विविरण लिखा रजिस्टर बरामद किया है। क्राइम ब्रांच की टीम को करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन का रिकॉर्ड भी मिला है।

आगरा के मास्टर माइंड की मदद से शराब कारोबारी चला रहा था सट्टा का रैकेट
पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा का कहना है कि कानपुर में शराब कारोबारी अभिषेक उर्फ पीयूष और उसके साथी लोकेश द्वारा आनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा था, इस रैकेट का मास्टर माइंड आगरा का है। आगरा के मास्टर माइंड ने अभिषेक को सट्टा खिलाने के लिए वेबसाइट से आईडी उपलब्ध कराई थी। अभिषेक ने आगरा के मास्टर माइंड से खरीदी गईं आईटी कानपुर में अन्य सटोरियों को बेची, इन आईडी के जरिए सट्टा खिलाया जाता था।
सटोरियों के खाते में करोड़ों का लेनदेन
पुलिस जांच में सामने आया है कि सटोरियों के खाते में करोड़ों का लेनदेन किया गया। एक साल के अंदर 50 करोड़ से अधिक का लेनदेन हुआ है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
इन्हें किया अरेस्ट
अभिषेक सिंह उर्फ पीयूष स्वराज नगर पनकी, अविनाश सिंह स्वराज नगर पनकी , दीपक कुमार बनिगांव उन्नाव, संजय भारती , किदवई नगर लेबर कालोनी, प्रकाश श्रीवास्तव, यशोदा नगर, अमित सागर, बाबूपुराव कॉलोनी
केतन अग्रवाल, किदवई नगर, लोकेश गोविंदनगर, आनंद यादव यशोदानगर